गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी / बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घाघरा निवासी वारंटी पलटन तांती के पुत्र अशोक तांती एवं सरयुग तांती के पुत्र नागो तांती को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
वहीं नशे की हालत में प्राणपुर निवासी मो. सामिद के पुत्र मो. आदिश और मो. कयामुद्दीन के पुत्र मो. शहवाज को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
