गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड नं 8 मुरादपुर गांव में नशे में चूर एक नशेरी के द्वारा जम कर हंगामा किया जा रहा था।जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि टुनटुन मालाकार के द्वारा बिहार में प्रतिबंधित शराब पीकर हो हंगामा किया जा रहा था।जिसकी सुचना परीजनों के द्वारा दिया गया था। जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
