नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के सदर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में गाली-गलौज, मारपीट एवं छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता बेबी देवी, पति इंद्रदेव महतो, निवासी वार्ड संख्या 13 नावकोठी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मो. सरफु, पिता महफूज आलम, महफूज आलम, पिता मकसूद आलम सहित दो अन्य लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की तथा छेड़खानी भी की। इस दौरान मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना के बाद पीड़िता द्वारा नावकोठी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
