नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा वार्ड संख्या 10 निवासी लाडली कुमारी, पति विनोद कुमार, गौरीपुर से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रामनाथ सिंह, पिता स्वर्गीय बलदेव सिंह तथा अमित कुमार सिंह, पिता विजय सिंह ने गलत नीयत से उनके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने दोनों आरोपितों के खिलाफ नावकोठी थाना में मामला दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
