गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना कांड संख्या 39/26 की अपहृता को मंसूरचक से बरामद कर लिया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने 13 मार्च को वीरपुर थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री, जो बेगूसराय के एक कॉलेज में बीए पार्ट-थ्री की छात्रा है, 10 मार्च को घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की और छापेमारी कर लड़की को मंसूरचक से सकुशल बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि अपहृता को बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
