गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना कांड संख्या 84/15 में थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 निवासी मनीष पासवान के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। वहीं, भगवानपुर थाना कांड संख्या 160/10 में गारा गांव, वार्ड संख्या-1 निवासी परमानंद महतो उर्फ गोरे लाल महतो के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट निर्गत था।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में अभियान लगातार जारी रहेगा।


