प्रेस कांफ्रेंस कर वीआईपी जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश ग़रीबदास को बड़ी मजबूती मिली है उसे महागठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी का पूर्ण समर्थन मिल गया है। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वीआईपी के जिला अध्यक्ष जयजयराम सहनी ने कहा कि बछवाड़ा में वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी द्वारा कराए गए सर्वे में कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश ग़रीबदास की मज़बूत स्थिति को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा अपना समर्थन इन्हें सौंपने का निर्देश मिला है।

इसी के मद्देनजर आज उन्होंने वीआईपी के जिला प्रभारी दुलारचंद सहनी व बछवाड़ा विधानसभा अंतर्गत बछवाड़ा, मनसूरचक तथा भगवानपुर के प्रखंड अध्यक्ष के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवप्रकाश ग़रीबदास को अपना समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ तथा सदस्यों से अपील करते हैं कि आप लोग मजबुती के साथ गरीबदास को सहयोग करें तथा चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर वोट करें तथा मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आगे कहा कि इण्डिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश ग़रीबदास को ही महागठबंधन का असली उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसलिए वीआईपी सहित इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों ने अपना पूर्ण समर्थन गरीबदास को दिया है।

मौके पर मौजूद महागठबंधन उम्मीदवार शिवप्रकाश ग़रीबदास ने वीआईपी द्वारा समर्थन मिलने पर वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी, जिला प्रभारी दुलारचंद सहनी, जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी सहित पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार जताते हुए मीडिया को बताया कि शुक्रवार को बछवाड़ा में लालू प्रसाद यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव की उपस्थिति में राजद का समर्थन हमें मिला है। वहीं आई पी गुप्ता ने भी अपना पार्टी का समर्थन हमें दिया है। इसके लिए उन्होंने इण्डिया गठबंधन के सभी दलों का एक बार फिर से आभार जताया। उन्होने कहा कि अब यह लड़ाई केवल गरीबदास की नहीं है बल्कि बछवाड़ा के किसान, मजदूर, माता बहनें एवं युवा साथियों की लड़ाई है।
उन्होने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जन-जन की लड़ाई है तथा सबों के द्वारा यह लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होने दावे के साथ कहा कि हम यह चुनाव बहुत बड़ा अंतर से जीतने जा रहे हैं। उक्त संवाददाता सम्मेलन में वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सहनी, प्रदेश सचिव सुनील सहनी, जिला प्रभारी दुलारचंद सहनी, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन सहनी, मनसूरचक प्रखंड अध्यक्ष सेठ सहनी, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रभात सहनी, निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत निषाद, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत निषाद, प्रखंड उपाध्यक्ष सुजीत सहनी, रंजीत सहनी भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत चौधरी, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय सहित वीआईपी व कांग्रेस के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।
