विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर : शराब पीकर हंगामा करते दो शराबी को पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरिचक चौक से गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिचक गांव निवासी राजेश महतो के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एवं जगदीशपुर गांव निवासी रामदेव राय के पुत्र अंकेश कुमार को शराब पीकर हारीचक चौक पर हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों शराबी के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया है।
