गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लवली कुमारी (काल्पनिक नाम) को बखरी बाजार से सुरक्षित बरामद किया गया।बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को सिमरी निवासी उसके पिता शंभू तांती को सुपुर्द कर दिया गया।
मामले के अनुसंधानकर्ता लाल बिहारी यादव ने बताया कि कांड में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा नियमानुसार कार्रवाई जारी है।युवती के सकुशल बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने पुलिस की तत्परता एवं सक्रिय कार्रवाई के लिए बखरी पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
