नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 188 गर्भवती महिओं की जांच
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 188 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य-जांच किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि चेकअप के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईबी,बीपी, हिमोग्लोबिन, मूत्र,वजन,ऊंचाई,डायबिटीज आदि जांच की गई।इस दौरान 188 गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच करवाई।
जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम,फोलिक एसिड सहित अन्य आवश्यक दवा उपलब्ध करवायी गई।सभी गर्भवती महिलाओं को फल,हरी सब्जी व पौष्टिक आहार सेवन करने,नियमित जांच कराने व आराम करने की सलाह दी गई।वहीं माला एन,छाया,निरोध, इजीपील का वितरण किया गया।इस दौरान डॉ नितिन कुमार, बीएचएम आनंद ईश्वर, बीसीएम उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, जीएनएम रवि शंकर कुमार,एलटी पंकज जोशी,मनीष कुमार, एएनएम दीपा कुमारी, शालिनी कुमारी,बेबी कुमारी आदि उपस्थित थे।
