[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस -प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरूवार को पहसारा व महेशवारा पंचायत में शांति, सौहार्द व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व एस आई विश्वजीत कुमार ने किया।
फ्लैग मार्च पहसारा पश्चिम व महेशवारा पंचायत के विभिन्न गली मोहल्ले व चौक चौराहों पर निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, सशस्त्र जवान एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। प्रत्येक मतदाता को इसमें शांति, निष्पक्षता एवं भाईचारे के साथ भाग लेना चाहिए।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। किसी भी प्रकार का उल्लंघन, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें एवं एक जागरूक नागरिक का परिचय दें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रत्याशी या समर्थक द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। थानाक्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी जारी रहेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति, सद्भाव व सहयोग बनाये रखने की अपील की।


