नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा व रजाकपुर से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना काण्ड संख्या 75/2003 के एनबीडब्ल्यू वारंटी संजय सिंह उर्फ संजीव सिंह पिता सुरेंद्र सिंह ग्राम शेखपुरा निवासी व नावकोठी थाना कांड संख्या 58/19 के वारंटी मो जैनुल पिता मो रज्जाक ग्राम रजाकपुर निवासी को छापामारी के दौरान गिरफ़्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया।
