भगवानपुर प्रखंड में अभी तक मात्र 35 प्रतिशत ही हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रेशन की धीमी चाल कई कारणों से है। पहले से जिन किसानों को इसका लाभ मिल रहा था वह सरकार की नई नीति लागू होने के कारण फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाने में असक्षम साबित हो रहे हैं कारण उसके पास जमीन होते हुए भी सरकार द्वारा दिए गए नये फरमान से यह लाभ उठाने से वंचित हो गए हैं। सरकारी फरमान के अनुसार जिस किसान के पास अपने नाम से जमीन का जमाबंदी क़ायम होगा अर्थात जिनके नाम से जमीन का केबाला होगा।
वही किसान उक्त लाभ के हकदार होंगे लेकिन क्षेत्र के ज्यादातर किसानों के पूर्वज के नाम से जमाबंदी है या केबाला है या खतियान है। इसलिए वे चाहकर भी उसका लाभ नहीं ले सकते हैं। पहले लोग बंशावली बनाकर किसान सम्मान निधि सहित किसानों को मिलने वाले अन्य लाभ उठा रहे थे ,लेकिन अब बंशावली फार्मर रजिस्ट्रेशन में कोई मायने नहीं रखता है।
उक्त मामले में कृषि पदाधिकारी भगवानपुर सुयश राज़ कृष्णा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन हेतु अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित है लेकिन अभी तक प्रखंड में मात्र 35 प्रतिशत किसान ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस स्थिति में फिर समय बढ़ाया भी जा सकता है, लेकिन यह इसकी गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयास जारी है कि जितना से जितना अधिक फार्मर रजिस्ट्रेशन हो सके तथा किसानों को लाभ मिल सके । उन्होंने कहा कि किसान बसुधा केंद्र व अन्य माध्यमों से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
