गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड में सोमवार को आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा सभी चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुल 17 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।जानकारी देते हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा के केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 348 छात्राएं नामांकित थीं, जिनमें सभी उपस्थित रहीं।
वहीं दूसरी पाली में 289 में से 285 छात्राएं उपस्थित हुईं, जबकि 4 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रेम गांधी ने बताया कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में 155 की 155 तथा दूसरी पाली में 201 की 201 छात्राएं उपस्थित रहीं और सभी ने परीक्षा में भाग लिया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी की केंद्राधीक्षक रंजू कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में 367 में से 364 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 3 छात्राएं अनुपस्थित थीं। वहीं दूसरी पाली में 187 में से 185 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि 2 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा के केंद्राधीक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 537 में से 533 छात्राएं उपस्थित रहीं तथा 4 छात्राएं अनुपस्थित थीं। दूसरी पाली में 444 में से 440 छात्राएं उपस्थित हुईं, जबकि 4 छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहीं।
प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
