गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी के मक्खाचक स्थित केवायपी केन्द्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल द्वारा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उनके मेहनत के बल पर ही यह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने पार्टी को एक विचार, दृष्टिकोण और सतत आंदोलन बताते हुए कहा कि इसका लक्ष्य भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है।
जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने कहा कि पार्टी का वैचारिक आधार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर आधारित है।
कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन ने की। इस दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर पासवान, ॠचा सिंह, अमरनाथ पाठक, पवन सिंह, नीरज नवीन और संतोष भारती गुड्डू सहित कई वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
मौके पर सुमित कुमार सन्नी, कुंदन भारती, कृष्ण मोहन चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
