गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड क्षेत्र के घाघरा पंचायत के पूर्व मुखिया रहे अधिवक्ता राधाकृष्ण प्रसाद सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला परिषद सदस्य घनश्याम राय ने की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि राधाकृष्ण प्रसाद सिन्हा पार्टी के दधीचि थे। उन्होंने सुदूर गांवों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को खड़ा करने में अग्रणी भूमिका निभाई।भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने कहा कि राधाकृष्ण जी राष्ट्रवाद के सजग प्रहरी थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को आरएसएस के मनोरंजन वर्मा,घाघरा पंचायत के मुखिया नंदकिशोर तांती,नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, अमरनाथ पाठक, नीरज नवीन, पवन सिंह, कृष्णमोहन चौधरी, अभाविप जिला संयोजक अनुभव आनंद, मनीष सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन विवेक कृष्ण ने किया।
