गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाजपा ने दरभंगा से लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीत चुके पूर्व मंत्री एवं बेगूसराय जिला के प्रभारी संजय सरावगी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।इस अवसर पर
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी संगठन ने जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा किया है।भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने कहा कि वैश्य समाज से आने वाले संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन और सरकार दोनों में व्यवसायी वर्गों का जनसमर्थन और अधिक मजबूत होगा।
अभाविप के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि छात्र संगठन के समय से ही संजय सरावगी का बखरी के कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से बखरी के विकास को नई गति मिलेगी।नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन ने कहा कि प्रभारी मंत्री रहते हुए संजय सरावगी का बखरी आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा था। अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से यहां के कार्यकर्ता गौरवान्वित और उत्साहित हैं।
