गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर स्थित श्रीजी डांस एकेडमी सह योगा प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद चंदन कुमार चौरसिया की पुत्री सगुन चौरसिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एकेडमी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के बच्चों के लिए एक बेहतर और रचनात्मक मंच बताया।
एकेडमी की संचालक कामिनी केशरी के मार्गदर्शन में बच्चों और युवाओं को योग, नृत्य एवं व्यायाम का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना और उनमें आत्मविश्वास के साथ मंचीय प्रस्तुति की क्षमता विकसित करना है।
प्रशिक्षक अंशु सैन ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य केवल नृत्य सिखाना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना है। अनुशासन, टीमवर्क और रचनात्मकता को प्रशिक्षण का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डांस क्लासेस के साथ-साथ नियमित योग कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी, जिससे बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
शुभारंभ समारोह में राजेश केशरी, वार्ड पार्षद चंदन चौरसिया, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, सीताराम केशरी, मेरी केशरी, भोला चौधरी, अभिमन्यु कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
