गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी परिसर में जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने किया।
शिविर के दौरान कुल 32 दिव्यांग लाभार्थियों की विस्तृत चिकित्सीय जांच की गई। इसके उपरांत सभी लाभार्थियों के लिए स्वावलंबन पोर्टल पर यूडीआईडी कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि समाज की अंतिम कड़ी में खड़े दिव्यांगजनों को सशक्त किए बिना समाज मजबूत नहीं हो सकता।
वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, शिविर में डॉ. पुष्कर कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रियंका कुमारी, कुंदन कुमार, हर्ष राज, कृष्णानंद कुमार , विनोद रजक, पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, प्रभात कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शशि रंजन, लिपिक दीपक कुमार, अंकुर कुमार सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
