गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अभाविप बखरी नगर इकाई के पूर्व नगरमंत्री रविंद्र कुमार अभाविप उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाए गए। यह घोषणा गोपालगंज में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रांत अध्यक्ष डॉ विवेकानंद तिवारी ने की। प्रांत स्तरीय नई कार्यकारिणी में रविन्द्र के अलावे जिले से श्वेत निशा शांडिल्य,अमित कुमार गप्पू, ऋचा कुमारी, सोनू कुमार और राजदीपक गुप्ता को दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर उत्तर बेगूसराय के जिला संयोजक अनुभव आनंद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद नेतृत्व प्रदान करने वाला संगठन है। संगठन में समर्पित भाव से कार्य करने वाला कार्यकर्ता सदैव आगे बढ़ता है। नगर मंत्री रहते हुए रवींद्र ने बखरी में छात्र शक्ति को मजबूत करने का कार्य किया है। नए दायित्व से इकाई में ओर मजबूती से कार्य होगा।
प्रदेश कार्यकारणी के मनोनयन पर प्रांत मंत्री पुरूषोतम कुमार, आरएसएस के जिला संचालक मनोरंजन वर्मा, पूर्व नगर मंत्री संतोष गुड्डू, पवन सुमन, प्रिंस सिंह परमार, मनीष कुमार, नगर मंत्री सौरभ कुमार, शिल्पी राठौड़, दिलखुश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
