गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। केंद्र प्रबंधक डॉ. सुनीता द्वारा अनुमंडल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए 115 कंबलों का वितरण शकरपुरा, महादेवचक, सलौना, बखरी सहित विभिन्न गांवों के जरूरतमंदों के बीच किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि बिहार सरकार ठंड के मौसम में दिव्यांगों, वृद्धों एवं निस्सहाय लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल वितरण का उद्देश्य असहाय लोगों को ठंड से बचाव प्रदान करना है। कंबल प्राप्त करने वाले दिव्यांगों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया है ।
