नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगातार ठंड का कहर जारी,जनजीवन अस्त- व्यस्त।लगातार 10 दिनों से कराके की ठंड और घने कोहरे का असर बरकरार।न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक रहा।ठंड और कोहरे के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी कम रही।वहीं ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
मंगलवार रात्रि से ही तेज पछुआ हवा के कारण काफी ठिठुरन बनी रही।भगवान भास्कर का दर्शन तो हुआ लेकिन गर्मी ना के बराबर।बाजार,सड़कें और सार्वजनिक स्थल सुनसान नजर आए।ठंड का असर सबसे ज्यादा बच्चों,बुजुर्गों और बीमार लोगों पर देखने को मिला।लोग अलाव, गर्म कपड़े व अन्य साधनों का सहारा लेकर किसी तरह इस सर्दी से खुद को बचाने की प्रयास करते दिखे।लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है जिससे लोगों को दैनिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों को खेती-बाड़ी करने,पशुपालकों को पशु चारा की व्यवस्था करने व दैनिक मजदूरों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।वहीं आलू और तिलहन पर भी ठंड का बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
