विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कपिल स्पोर्ट्टिंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित हिरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार के मैच में बरौनी ने सनहा को 68 रन हराया। बरौनी ने 16 ओवर में 212 रन 7 विकेट खोकर हासिल किया वहीं सनहा की टीम 13 ओवर 5 गेंद पर 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन पर आल आउट हो गया।
मैन ऑफ द मैच सनहा के सोनु को दिया गया। आयोजक अनोज साह, दीपक कुमार , रामाकांत यादव सहित सैकड़ों खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर उपस्थित थे।टुर्नामेंट का उद्घाटन तेघड़ा एस डी एम राकेश कुमार ने किया। मौके पर अंचलाधिकारी रानू, पूर्व जिला पार्षद रामसोगारथ साह आदि मौजूद थे।
