नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा निवासी एनआईटी पटना के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो.राम उदय सिन्हा(85 वर्ष) का निधन 07 जनवरी बुधवार को बेंगलुरु में हो गया। वे लगभग 4 माह से हुए बीमार चल रहे थे। उन्होंने एनआईटी पटना में लंबे समय तक अध्यापन कार्य किया।उनके दो आईआईटियन पुत्र अमित एवं कारू अमेरिका में इंजीनियर हैं।
