नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पश्चिम वार्ड नंबर सात में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने फीता काटकर किया।यह सड़क पहसारा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर सात गाछी टोला में पोखर से मंझौल बखरी मुख्य सड़क तक ढलाई का कार्य किया गया। यह 15वीं वित्त आयोग से बनाया गया है।प्राक्कलित राशि सात लाख 99 हजार रुपया से इस सड़क का निर्माण कराया गया है।

इस नवनिर्मित सड़क के बनने से गांव के अधिकांश लोगों को मुख्य सड़क से सीधा जुड़ाव हो गया है। कृषि कार्य के लिए भी यह सड़क काफी उपयुक्त माना जा रहा है।इस सड़क के बन जाने से किसानों को बाध जाने के लिए भी दूरी कम हो गई है।सड़क के बनने से गांव के लोगों में खुशी देखी जा रही है। मौके पर पंकज कुमार, केशव कुमार उर्फ अनुभव,विद्यापति सिंह, दीपक कुमार,शिक्षक भूषण प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
