नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का गन्ना मंत्री संजय पासवान ने दौरा किया। (समसा,मनेरपुर अवधेश पासवान के पुत्र की मृत्यु उपरांत, देवपुरा मृतक सुधीर कुमार के प्रश्नों से मुलाकात की।विष्णुपुर में पूर्व मुखिया व पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्र के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।हसनपुर बागर में अजीत सिंह भाजपा महामंत्री के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
नावकोठी के पूर्व वार्ड सदस्य पंकज कुमार उर्फ चिंटू के मृत्यु उपरांत परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया। डफरपुर पंचायत के छतौना में जदयू नेता व पूर्व मुखिया से मुलाकात की।वहीं डफरपुर पंचायत के मुखिया सुनैना देवी के आवास पर विधायक शाह गन्ना मंत्री संजय पासवान का सम्मान समारोह किया गया।
इस दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान,युवा प्रदेश महासचिव राजकुमार, युवा प्रधान महासचिव दीपक पासवान, युवा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार,वरिष्ठ नेता सुजीत पासवान, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,सुभाकर मिश्रा, भाजपा नेता मुकेश कुमार,महामंत्री दीपक कुमार,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, नीतिश जयसवाल, आनन्द कुमार,पंकज जयसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
