अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय के अटल कलाम भवन के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल आपूर्ति सहित नल जल योजना की बदहाली का मुद्दा छाया रहा।
बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार ने कहा कि बैठक में संबंधित सभी 19 विभाग के पदाधिकारीयों की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन दुर्भाग्य है कि कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हें
महत्वपूर्ण अधिकारी बैठक से ही अनुपस्थित रहेंगे तो जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित में उठाए जा रहे मुद्दे को सुनने वाला कौन होगा । उन्होंने कहा की पीएचडी द्वारा संचालित नल जल योजना के तहत नल जल योजना के मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरौनी दो वार्ड संख्या 7 में 6 माह से चेक भल्व टूटा पड़ा हुआ है। पीएचडी विभाग के अधिकारी को स्वच्छ पेयजल सप्लाई से कोई मतलब नहीं है। पूरे प्रखंड में नल जल की व्यवस्था बादहाल की स्थिति में है। साथ ही उन्होंने आगे कहा की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओझा टोल में जल जमाव की समस्या एवं मात्र एक चापा कल से दूषित जल पीने को छात्र मजबूर है। इस पर त्वरित पहल करने एवं आरओ लगाने का अनुरोध किया।

साथ उन्होंने आगे कहा की मात्र 80% बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भुगतान हुआ बाकी लोगों को भुगतान करवाने एवं पीढौली से लेकर निपनियां मधुरापुर तक बाढ़ की पानी निकालने के साथ ही फैल रही बीमारी की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग से ब्लीचिंग पाउडर एवं अन्य व्यवस्था करने का अनुरोध किया। वही पीढौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी ने कहा कि प्रखंड के कुल 31 वार्ड नल जल योजना के लिए पंचायती राज के अधीन है। उन तमाम क्षेत्र में नल जल की स्थिति का जायजा लिया जाए और स्थिति को सुधारा जाए। वही सदस्यों ने राजस्व अभियान के तहत चलाए जा रहे जमाबंदी वितरण अभियान में बड़े हल्के गौर थाना 329 और थाना नंबर 335 के क्षेत्र में जमाबंदी वितरण का समुचित पहल करवाने एवं समय सीमा को बढ़ाने का भी मांग किया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्हाय में एक दलित छात्र को शिक्षकों द्वारा बेरहमी से पीटा गया । परिवार किसी तरह इलाज करवा रहा है। जिसका संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे एवं जन समस्याओं पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि वार्ड से लेकर जिला पार्षद स्तर तक सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी सामंजस बिठाकर पंचायत के विकास के लिए काम करने की आवश्यकता है। वही पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए समस्याओं एवं सुझावों पर गंभीरता पूर्वक उसके निदान और समाधान की हर संभव कोशिश की जाएगी। बैठक में अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो, सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य, प्रखंड श्रम परवर्तन पदाधिकारी झूमा भंडारी सहित अन्य अधिकारी के अलावे बरौनी तीन के मुखिया सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार राय , पकठौल के मुखिया पंकज सहनी, पिपरा दोदराज के मुखिया नीरज प्रभाकर ,पीढौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, आधारपुर के मुखिया अविभावक बौघु सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार सिंह, महेंद्र ठाकुर, सुनीता देवी, ज्योति सिंह, निशा देवी, गोलो देवी सहित अन्य प्रतिनिधि व कर्मी मौजूद थे।
