गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निशिहारा गांव के समीप गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ई-रिक्शा यात्रियों को लेकर जा रहा था, तभी सड़क पर संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला गया। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है,अधिकांश घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
