नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रखंड के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।मध्य विद्यालय छतौना की छात्रा अंकु प्रिया ने प्रथम रैंक प्राप्त कर प्रखंड एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह बीईओ राहुल रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के 191 छात्र- छात्राओं ने सफलता हासिल किया है।अपग्रेड मिडिल स्कूल नीरपुर के देवराज कुमार,सुनिधि भारती,आयुष कुमार ने कामयाबी हासिल की है।न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना के डायरेक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि इनैया की सगी बहनें जूही कुमारी व जुली कुमारी पिता बबलू कुमार राम द्वितीय व तृतीय कामयाबी हासिल की है।ईश्वर इन्हें दिन-प्रतिदिन नई-नई ऊंचाइयां प्रदान करें।
इस अवसर पर मध्य विद्यालय छतौना के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार,सरोज सहनी सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिका ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
