गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को बखरी में करीब एक सौ से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहे। मंगलवार रात 12 बजे से शुरू हुई हड़ताल का असर पूरे दिन बाजार में देखने को मिला।
अचानक मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार सबसे अधिक प्रभावित दिखे। कई लोग जरूरी दवाओं के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते रहे।
हालांकि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र इस हड़ताल में शामिल नहीं हुए, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। ड्रग एवं केमिस्ट संघ बखरी की ओर से इमरजेंसी सेवा के लिए एक दवा दुकान खुली रखी गई थी। बावजूद इसके, वहां भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
