गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने गुरुवार को मोहनपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेमनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में गंदगी, शौचालय में अव्यवस्था, उपस्थिति पंजी में ओवरराइटिंग तथा विद्यालय विकास फंड के अभिलेखों में अनियमितता सामने आई।
प्रमुख ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार महतो विद्यालय छोड़कर चले गए। मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को पत्र भेजने की बात कही है । वहीं प्रधानाध्यापक ने तकनीकी कारणों से शौचालय बंद होने की बात की है।
