- अशोक कुमार ठाकुर AV भारत संवाददाता
तेघड़ा/बेगूसराय एन एम ओ पी एस के आह्वान पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बेगूसराय के बैनर तले शिक्षक दिवस पर पुरानी पेंशन, प्रोन्नति, पूर्ण वेतनमान,सेवा निरंतरता एवं विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण सेवा पुस्तिका संधारण की मांगो की पूर्ति को लेकर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय उपवास भूख हड़ताल किया।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साकेत सुमन व संचालन प्रधान सचिव रामकल्याण पासवान ने किया।सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा कि नई पेंशन योजना पूरी बाजार आधारित है जिसमें न भविष्य की कोई गारंटी हौ और न ही बुढ़ापे में सुरक्षा वहीं विधायक/सांसद मात्र 5 वर्षो के लिए चुने जाने वाले को आजीवन पेंशन और तमाम लज्जरी सुविधाए दी जाती है। जबकि जीवन भर सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को पेंशन से बंचित कर दिया गया है।
वहीं प्रधान सचिव रामकल्याण पासवान ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन की मांग पर लगातार कर्मचारियों के साथ छलावा करती आ रही है।जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है,उन्होंने कहा कि सरकार एन पी एस और यू पी एस का झुनझुना पकड़ा कर कर्मचारियों को ठगने का काम कर रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,कर्मचारियों की सिर्फ एक मांग है कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे नही तो आनेवाले समय में इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।सभा का सम्बोधन चंदन कुमार, कन्हैया कुमार,डॉ मोहन कुमार,सूरज कुमार, तरुण भारती, रणजी कुँवर,अर्जुन कुमार,प्रियंका कुमारी देवेंद्र कुमार, शैलेश एवं अनिल जी ने किया।

भूख हड़ताल में शामिल शिक्षक/शिक्षिका जिला अध्यक्ष साकेत सुमन, प्रधान सचिव, रामकल्याण पासवान, जिला मीडिया प्रभारी, उपेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुँवर, प्रखंड अध्यक्ष तेघड़ा चंदन कुमार, कन्हैया कुमार प्रखंड अध्यक्ष नावकोठी, प्रखंड सचिव बरौनी अनिल कुमार, राज्य प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार, प्रियंका कुमारी बरौनी, संजू कुमारी बरौनी, प्रखंड अध्यक्ष चेरियाबरियारपुर डॉ मोहन कुमार कार्यक्रम में उपस्थित देवेन्द्र कुमार, शंकर पंडित,मृत्युंजय ठाकुर, तरुण भारती, मुकेश पटेल,पंकज कुमार जयसवाल,अमरेश कुमार, शम्भू सहनी, राम कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, शैलेश कुमार, सुभाष कुमार, बीरेंद्र कुमार, धर्मबीर कुमारी,सुनीता कुमारी, नासरीन खातून,पूजा कुमारी, निर्मला कुमारी, कल्पना कुमारी, खुशबू कुमारी, विभा कुमारी, ममता कुमारी, रीना पंडित इत्यादि उपस्थित थे।
