नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छ्ता ही सेवा पखवाड़ा को लेकर प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में छात्र- छात्राओं के द्वारा स्वच्छ्ता रैली निकाली गयी।बच्चों ने विभिन्न स्वच्छ्ता नारा लगाकर आमजनों के बीच स्वच्छ्ता का संदेश दिया।इस साइकिल रैली में बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय, बीईओ अनिल कुमार चौधरी,मुखिया राष्ट्रपति कुमार विड्डू,गणेश झा, पंसस अजीत कुमार की अगुवाई में नावकोठी पंचायत के विभिन्न टोले व मुहल्ले में रैली निकालकर बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।वहीं बच्चों के बीच हाथ धुलाई कार्यक्रम चला कर हाथ धोने का सही तरीका भी बताया गया।स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार ने बच्चों को बताया कि खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ सही तरीके से धोने से संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बचा सकता है। वहीं बच्चों को स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलायी गई।
