धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
शिक्षा विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड के कुल 43 विद्यालयों में आयोजित इस संगोष्ठी में शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति,पोशाक की उपलब्धता सहित कई विषयों पर चर्चा की गई।प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी में संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापिका कविता कुमारी की देखरेख में हुआ। मौके पर शिक्षिका दीपा कुमारी, भारती कुमारी, मुसर्रत प्रवीन सहित विद्यालय के शिक्षक व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
