मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय/ समस्तीपुर
खेल विभाग बिहार औऱ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला, प्रमंडल व राज्यस्तरीय ताईकमांडो प्रतियोगिता में लोटस वैली स्कूल, दलसिंहसराय के छात्रों ने अपना जलवा कायम किया। जिला व प्रमंडल स्तर पर सौरभ कुमार व अंकेश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि सौरभ कुमार ने राज्यस्तरीय ताईकमांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार सिंह, चेयरमैन राजीव रंजन, लसचिव मनीष रंजन, प्राचार्य रुपेश रंजन व स्पोर्ट्स शिक्षक नीतू कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
