गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बखरी थाना क्षेत्र के इमादपुर वार्ड संख्या 14 निवासी शंकर सहनी के पुत्र नन्दलाल सहनी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामले के आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
