नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम के सदस्यों एवं किसानों को इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर लिमिटेड (इफको) के सौजन्य से नैनों यूरिया एवं नैनों डी ऐ पी का छिड़काव ड्रोन विधि से करने का ट्रेनिंग दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।सक्षम भारत, समर्थ भारत का संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने की।इस दौरान मुख्य अतिथि प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि स्वदेशी अपनाएं व आत्मनिर्भर भारत बनाएं।इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कृषि सहकारिता एवं पशुपालन विभाग का है।इफको के क्षेत्रिय प्रबंधक बेगुसराय एवं खगड़िया जिला मोहित झा ने कहा कि समूह बनाकर किसानों को ड्रोन के माध्यम से खेतों में अलग-अलग नैनों यूरिया एवं नैनों डी ऐ पी का छिड़काव करें,ताकि कम खर्च में किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सके।
मौके पर प्रगतिशील किसान शंभू कुमार उर्फ मंचन, रामानंदन सिंह,राम प्रवेश पासवान,शिवेश रंजन उपाध्यक्ष पहसारा पश्चिम पैक्स,प्रबंधक किरण कुमारी,अंकित कुमार डाटा आपरेटर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
