[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सभी पंचायतों में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतु्र्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रंगार कर करवाचौथ व्रत रखकर पति की दीघार्यु कि कामना की।महिलाओं ने भगवान शिव, पार्वती,कार्तिकेय एवं गणेश पूजा अर्चना की और कथा सुनी।करवा चौथ पर शिव पार्वती व करवा माता की विधिवत पूजा करने के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देने के विधान हैं।सुबह से ही करवाचौथ पर्व को लेकर सुहागिनों में काफी उत्साह देखने को मिला।सवेरे से ही महिलाऐं संजने संवरने में लग गई थी।अपने पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा।

महिलाओं ने शुभ मुहूर्त के समय ही करवा चौथ पूजन और कथा पढ़ी।कुछ जगह सामूहिक रूप से गली- मोहल्लों में महिलाएं एक दूसरे के यहां जाकर कथा सुनी और पढ़ी।महिलाएं चांद का इंतजार करने के लिए छतों पर मौजूद थीं। चंद्रदर्शन होते ही आतिशबाजी भी शुरू होने लगी थी।इसके बाद महिलाओं ने चंद्रदर्शन कर छलनी में पति का दीदार किया और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना निर्जला व्रत खोला।


