नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवादों के निपटारे को लेकर शनिवार को नावकोठी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में एक नया मामला दर्ज किया गया, जबकि तीन मामलों का निष्पादन किया गया।
नया मामला डफरपुर निवासी स्व. अनिल सिंह के पुत्र गोविंद कुमार एवं स्व. सूर्यनारायण सिंह के पुत्र शिव सेवक सिंह के बीच दखल-कब्जा से संबंधित भूमि विवाद का दर्ज किया गया।
वहीं, तीन मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें हसनपुर बागर निवासी कंचन देवी (पति- होरिल यादव) एवं स्व. प्रकाश पोद्दार के पुत्र पंकज पोद्दार के बीच चल रहे भूमि विवाद को मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने के आधार पर निष्पादित कर दिया गया।
इसके अलावा, डफरपुर निवासी स्व. बिलो तांती के पुत्र बिंदेश्वरी तांती एवं स्व. भातू महतो के पुत्र ललन महतो के बीच चल रहे दो भूमि विवाद मामलों का निष्पादन द्वितीय पक्ष के पास उपलब्ध केवाला, लगान रसीद एवं शुद्धि पत्र के आधार पर किया गया।
जनता दरबार में पहले से कुल 11 मामले लंबित थे। शनिवार को एक नया मामला दर्ज होने और तीन मामलों के निष्पादन के बाद अब कुल नौ मामले लंबित रह गए हैं।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार, थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, राजस्व कर्मचारी राम प्रकाश पासवान, उच्च वर्गीय लिपिक निरंजन कुमार, कार्यपालक सहायक अमरजीत कुमार, नरेंद्र दास सहित संबंधित फरियादी उपस्थित थे।
