अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
रामेश्वर सिंह स्मारक भवन सह भाकपा अंचल कार्यालय तेघड़ा में महान स्वतंत्रता सेनानी, गोवा मुक्ति आंदोलन के सेना नायक, पूर्व विधायक स्व. रामेश्वर सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बेगूसराय जिला भाकपा जिला परिषद सदस्य कामरेड सनातन प्रसाद सिंह ने स्व. कॉ रामेश्वर सिंह काका के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि काका ने अपने जीवन और त्याग के साथ पार्टी के लिए हर हमेशा तैयार रहते थे। वे एक अच्छे कुशल नेतृत्वकारी थे।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। वे 1952 ई. में पुर्तगाली के कब्जे से गोवा को मुक्त कराया था। मौके पर वक्ताओं ने उन्हें सच्चा नायक बताया जिन्होंने अंतिम सांस तक गरीबों और वंचितों की हक की लड़ाई लड़ी।
कार्यक्रम में मणि भूषण सिंह ,संतोष कुमार सिंह ,धर्मेंद्र सिंह,अमरेंद्र कुमार ,लक्ष्मण यादव ,पिंकी देवी , रामेश्वर सिंह स्मारक भवन सह भाकपा अंचल कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा कामरेड रामेश्वर सिंह काका के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
