अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
बेगूसराय लंबे समय से अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों के निपटारे का सुनहरा मौका अब लोगों को मिलने वाला है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय तेघड़ा के तत्वावधान में शनिवार 13 सितंबर को पूर्वाहन: 10 बजे से अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में आपसी सुलह-सहमति से सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निपटारा किया जाएगा। इनमें

आपराधिक वाद, दीवानी वाद, बैंक ऋण, बीमा, बिजली व राजस्व वाद, धारा 138 चेक बाउंस से जुड़े केस, भरण-पोषण, टेलीफोन और श्रम विवाद शामिल रहेंगे। बैंकिंग से जुड़े वादों को सुलझाने के लिए विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय तेघड़ा के सब जज रंजन देव एवं मुंशीफ मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
