नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
प्रखंड क्षेत्र की महेशवारा पंचायत स्थित रमौली गांव में रविवार को एक्सीलेंट ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन पूर्व विधायक राजवंशी महतो एवं पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और संसाधनों का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी।
पूर्व विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि आज के बदलते समय में ई-लाइब्रेरी की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। यहां विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण में इंटरनेट एवं कंप्यूटर आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि रमौली एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अब तैयारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से उन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ अध्ययन का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र, चादर एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो, सीपीआई अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी, संजीव सिंह, महेश यादव, प्रमोद यादव, रामजीवन यादव, अजय सिंह, अनुभव सिंह, ब्यूटी सिंह, मो. नाजिम, प्रेमचंद यादव, सुरेंद्र पासवान, योगेंद्र सहनी, सज्जन सहनी, राजेश कुमार, रामानुज चौधरी समेत महागठबंधन के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


