गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की हत्या के विरोध में संघ परिवार द्वारा कैंडल मार्च निकली गई। मुख्य बाजार के महादेव स्थान चौक से अंबेडकर चौक तक निकाली गई मार्च में लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या पर आक्रोश जताया।
मौके पर आरएसएस के जिला संचालक मनोरंजन वर्मा, आचार्य गोपेश झा, सोमेश झा, कमलनाथ सिन्हा, मनोज कुमार, अभाविप नगर मंत्री सौरभ कुमार, रविंद्र कुमार, मनीष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।
