नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-03 में हुई मारपीट की घटना के मामले में नामजद आरोपित शशिभूषण महतो एवं उनकी पत्नी पूर्वी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि मजनूपुर गम्हरिया निवासी रामेश्वर महतो की पत्नी सीमा देवी ने गांव के ही शशिभूषण महतो, पूर्वी देवी तथा रंजन देवी के विरुद्ध मारपीट कर हाथ तोड़ देने, रंगदारी मांगने तथा गले से सोने की तीन चकती और कान की बाली छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
वहीं, रास्ते के विवाद को लेकर रजाकपुर में हुई मारपीट की घटना के मामले में नामजद आरोपित धनेश्वर सहनी को पुलिस ने रजाकपुर से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रामजतन सहनी ने चार जून को मारपीट कर घायल करने के आरोप में धनेश्वर सहनी समेत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
