मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता
बछवाडा़ प्रखंड क्षेत्र के गुरसहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुर,एवं गुरसहाय मध्य विद्यालय रसीदपुर के छात्र छात्राओं के द्वारा नशा मुक्त अभियान को लेकर गांव के विभिन्न गली मोहल्ले में प्रभातफेरी के मध्यम से लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। स्कूली छात्र छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन जैसे नशा मुक्त रहे बिहार सुरक्षित हो घर परिवार,हमने यह ठाना है नशा मुक्त बिहार बनाना है जो हुआ नशे का शिकार उसका उजड़ा घर परिवार आदि स्लोगन के साथ गांव के लोगों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करने का काम किया।
उक्त मौके पर गुरसहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार व गुरसहाय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक धवल किशोर वरीय शिक्षिका रिंटू कुमारी, इशरत परवीन,ममता कुमारी, नीलमणि कुमारी,राजेश सिंह यादव,सचिन कुमार,निशांत आलोक,सोनम कुमारी,न्यूटन कुमार,गौतम कुमार,वीरेंद्र कुमार लिपिक,अंजली कुमारी,रूही सुल्ताना,स्मृति किरण,स्नेहा भारती सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
