नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय नावकोठी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार ने किया।
मुखिया संघ के जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू ने वर्ग अष्टम का दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करते हुए बच्चे को राष्ट्र निर्माता बताया और कहा कि ईमानदारी पूर्वक समय का उपयोग करें।समय का दुरुपयोग मोबाइल के इस्तेमाल में ना करें। समय का सही सदुपयोग कर राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहें।आप पर ही राष्ट्र की निर्भरता है।
प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार ने कहा कि गुरु का . हमेशा सम्मान करें।इस अवसर पर वार्ड सदस्य मो सलमान,पूर्व सरपंच व हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी मृत्युंजय कुमार सिंह सहित छात्र -छात्राएं मौजूद थे।
