गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। टाउन थाना बेगूसराय के पूर्व थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बखरी थाना में बतौर नए थानाध्यक्ष पदभार ग्रहण किया। बखरी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, जहां आगामी दिनों में दुर्गा पूजा, काली पूजा और लोक आस्था का महापर्व छठ जैसे बड़े आयोजन होने हैं। ऐसे में विधि व्यवस्था बनाए रखना नए थानाध्यक्ष के लिए एक अहम चुनौती होगी।नए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही पुलिस बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकती है। अपराध नियंत्रण, सामाजिक सौहार्द और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिक
