गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में इन दिनों बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कभी आती है, तो कभी बिना किसी सूचना के घंटों गुल हो जाती है। इस अनियमित आपूर्ति से आमजन, छात्र, व्यापारी एवं किसान सभी त्रस्त हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं है, जिससे दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं व्यापारी वर्ग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में तो शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे सुरक्षा की भी चिंता बनी रहती है। पिंटू केशरी,आजाद खान, पिंटू राम,शंभू शर्मा,पम्पू पासवान,मो गुलावेज,अफसर अंसारी, निशांत वर्मा, सुरेश ठाकुर,मो मोमताज, सत्य नारायण तांती, कुंदन महतो, रामबाबू सहनी आदि ने बताया पिछले कुछ दिनों से दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है, इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
