गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
गुरुवार को बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर “नशा छोड़ो, परिवार से रिश्ता जोड़ो” अभियान के तहत बखरी थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेगूसराय पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) नगर शाखा बेगूसराय के सहयोग से बखरी स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर के सभागार में कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति पर आधारित प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया।

नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि नशे की लत युवाओं के जीवन को समय से पहले खत्म कर देती है और उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। कलाकारों ने संदेश दिया कि नशा छोड़कर जिम्मेदार जीवन अपनाना ही परिवार और समाज के लिए हितकारी है। इसके साथ ही नाटक में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, बिना हेलमेट वाहन चलाने और तेज रफ्तार के दुष्परिणामों को भी दर्शाया गया। बताया गया कि लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाएं कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाती हैं।
कार्यक्रम में एसआई रामसुरेश सिंह, थाना के मुंशी अंकेश कुमार, अधिवक्ता गौरव कुमार, वैष्णवी ऑनलाइन सेंटर के संचालक राजेश कुमार, मो. फिरोज, मो. शमशेर सहित आसपास के दर्जनों लोगों ने नाटक का अवलोकन किया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
