गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अग्निसहाय मद के तहत तीन लाभार्थियों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रशासनिक पहल पर आयोजित कार्यक्रम में अंचल पदाधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ितों को सहायता राशि सौंपी गई।
जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि लाभार्थियों में बगरस ध्यानचक्की निवासी अरुण कुमार महतो की पत्नी सविता कुमारी,बिरजू राय की पत्नी रिंकू कुमारी तथा राटन निवासी गीता तांती की पत्नी मनीषा देवी शामिल हैं। सभी को अग्निकांड से हुई क्षति के मद्देनजर 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजस्व अधिकारी सचिन कुमार, प्रधान लिपिक सुनैना देवी, उच्च वर्गीय लिपिक रंजय कुमार पासवान, निम्न वर्गीय लिपिक राजीव कुमार सिंह तथा वार्ड सदस्य रीता देवी मौजूद थे।
अंचल अधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अपील की कि भविष्य में किसी भी आपदा की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
